अथर्व। किसी भी आईआईएम में होने वाला यह एकमात्र स्नातक स्तरीय उत्सव है। जीवन की एक वृहद विशेषता। या क्या यह है? हमें लगता है कि यह सिर्फ मनोरंजन का एक और माध्यम है।
अथर्व, आईपीएम का सांस्कृतिक और प्रबंधन उत्सव, 2014 में शुरू किया गया था। दोनों क्षेत्रों में कार्यक्रमों की अधिकता के साथ, और निराले अनौपचारिक कार्यक्रमों द्वारा समर्थित, अथर्व में हर किसी के लिए कुछ है।
अन्य बातों के अलावा एक बी योजना प्रतिस्पर्धा (अवंत गार्डे), एक बी-क्विज (प्रज्ञा), मानव संसाधन और विपणन कार्यक्रम (हेडहंटर और वेंडीसन वेंडेट्टा), के साथ हम यहाँ आप सभी प्रबंधन संबंधित जिज्ञासाओं को पूरा करते हैं। लेकिन यहाँ आईआईएम इंदौर में, हम सिर्फ प्रबंधन से ही सरोकार नहीं रखते हैं। हमारे पास कुछ सर्वोच्च महाकाव्य नृत्य प्रतियोगिताएं, (बैलार और प्रामिनेड), संगीत प्रतिस्पर्धाएं (डेलिरयम और क्रसेंडो), एक फैशन शो (वैनिटी), एक गेम स्पर्धा (पर्माडेथ), और हमारे हाल ही में शुरू किए गए कार्यक्रमों के साथ – एक टैलेंट हंट (वाडेविल) और एक फोटोग्राफी प्रतियोगिता (आईएसओ) भी हैं। लेकिन अपनी सांस रोक कर रखिए; क्यों कि हमारे पास कुछ और भी है, जैसे एक ब्रिटिश संसदीय बहस (वार ऑफ वर्डस्), सबसे तर्कहीन स्थितियों को युक्तिसंगत बनाने की आपकी क्षमता का परीक्षण की एक भाषण प्रतियोगिता (डेविल्स एडवोकेट), आपकी रचनात्मक और साहित्यिक कौशल और रणनीति आधारित प्रतियोगिताओं की इच्छा पूरा करने के लिए (स्ट्रैटोस्फियर और इकोजेक्चर) जो आपको वास्तविक जीवन की परिस्थितियों में कोर आर्थिक सिद्धांतों का उपयोग करने के लिए उकसाती हैं। और यदि यह भी पर्याप्त नहीं है, तो हमारे पास अनौपचारिक कार्यक्रमों की बहुतायत भी है जिनका अनावरण यहीं हमारे सुंदर परिसर पर किया जाएगा।
अथर्व 2015 का आयोजन 11 से 13 सितंबर तक किया जाएगा।
पंजीकरण अभी खुले हैं। जल्दी हमारी वेबसाइट – www.atharvthefest.in पर जाएं कार्यक्रम का विवरण देखें और जल्द ही मध्य भारत के सबसे बहुप्रतीक्षित उत्सव के लिए अपना पंजीकरण कराएं।
आयोजक टीम और कुछ परदे के पीछे के पलों को जानने के लिए www.atharvthefest.wordpress.com पर लॉग ऑन करें
इसके अलावा, हमें यहाँ भी फॉलो करें
फेसबुक: www.facebook.com/atharvthefest
इंस्टाग्राम: atharvfest
ट्विटर: www.twitter.com/atharvfest
टंबलर: www.tumblr.com/blog/atharvthefest
पिंटरेस्ट: www.instagram.com/atharvthefest
गूगल प्लस: www.plus.google.com/atharvIPMfest
समन्वयकों का संपर्क विवरण –