भारतीय प्रबंध संस्थान इंदौर राजभाषा कार्यान्वयन समिति के तत्वाधान में संस्थान के समस्त कर्मचारियों के लिए हिंदी प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक ५ मार्च को आयोजित किया गया | इसमें संस्थान के हिंदी अधिकारी श्री घनश्याम श्रीवास ने राजभाषा अधिनियम के अंतर्गत आने लिए विभिन्न नियमो के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की | उन्होंने भारत सरकार के द्वारा वर्ष २०१५-१६ में संघ का राजकीय कार्य हिंदी में करने लिए वार्षिक कार्यक्रम की जानकारी भी दी | संस्थान के आईटी विभाग के ओर से श्री अनिल कौशल ने हिंदी भाषा का कंप्यूटर में प्रयोग एवं हिंदी अनुवाद के लिए उपलब्ध विभिन्न टूल्स के बारे में कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया | इस कार्यक्रम में संस्थान के ६७ कर्मचारियों ने भाग लिया | भारतीय प्रबंध संस्थान इंदौर राजभाषा कार्यान्वयन समिति आने वाले समय में इस प्रकार के और भी कार्यक्रम करने के लिए प्रतिबद्ध है | इस अवसर पर संस्थान के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी कर्नल के तम्मय्या उडुपा (सेवानिवृत्त) विशेष रूप से उपस्थित थे |